Jharkhand News... BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की

Tuesday, Jun 25, 2024-02:24 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी की आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की। बाबूलाल मरांडी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कई प्रकार की कार्यक्रम आयोजित करेगी।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर देश भर में घूम घूम कर भ्रम फैला रहे थे कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो संविधान और आरक्षण समाप्त कर देंगे। लेकिन देशवासी को स्मरण है कि जो संविधान और आरक्षण बचाने की गारंटी दे रहे थे, उनके ही दादी इंदिरा गांधी ने देश भर में आपातकाल लगाकर संविधान को कुचल दी थी। आपातकाल के समय मीडिया पर प्रतिबंध लगाया था, किसी भी नागरिक की स्वतंत्रता नही थी। जो भी नेता विरोध में आवाज़ उठाते थे, उनको जेल में डाल देते है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मोदी जी के बारे में बोलने से पहले उन्हें अपने दादी इंदिरा गांधी के विरुद्ध बोलना चाहिए। 25 जून को पार्टी द्वारा देश भर में आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाई जाएगी।

वहीं मरांडी ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रदेश भर में काला दिवस मनाएगी। इसको लेकर कार्यक्रम प्रभारियों बनाए गए है। इसमें प्रदीप वर्मा, गुरविंदर सिंह सेठी, प्रेम मित्तल, प्रदीप सिन्हा, दीनदयाल वर्णवाल, डॉ. राजश्री जयंती शामिल है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात की कार्यक्रम की तीसरी कार्यकाल की यह पहली मन की बात कार्यक्रम 30 जून को निर्धारित है। पार्टी द्वारा सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए कमिटी बनाई गई है, जिसमें प्रदीप वर्मा, सरोज सिंह, कुमार अमित, सुमन कुमार को शामिल किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static