तीसरी बार मोदी सरकार का पहला निर्णय गांव, गरीब, किसानों को समर्पित: बाबूलाल मरांडी

6/11/2024 2:26:45 PM

 

रांचीः झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार का पहला निर्णय गांव, गरीब, किसानों के कल्याण को समर्पित रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर कर किया। साथ ही अपने वादे के अनुसार तीन करोड़ ग्रामीण, शहरी शौचालय, एलपीजी सुविधा युक्त पक्के मकान बनाकर देने का भी निर्णय किया।

वहीं मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल से गांव, गरीब, किसान को समर्पित रही है। किसान सम्मान निधि किसानों के लिए बहुत बड़ा सहारा है। वर्ष में तीन बार प्रति किस्त 2000 रुपए के हिसाब से किसानों के खाते में 6000 रुपए भेजे जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static