आंगन में खेल रहे थे बच्चे तभी टेंपो की टक्कर से ढही दीवार.........नीचे दबने से 9 महीने के मासूम की मौत; सदमे में परिजन

Tuesday, Sep 23, 2025-12:19 PM (IST)

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर से एक दिल को झकझोर कर रख देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल यहां दीवार गिरने से 9 महीने के मासूम बच्चे की जान चली गई जबकि उसकी बहन बुरी तरह से घायल हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित बारिगोड़ा देवगम टोला की है। मृतक बच्चे की पहचान आशीष करूवा के रुप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आशीष करूवा अपनी 8 वर्षीय बहन लक्षिता के साथ घर के आंगन में था। तभी इस दौरान एक मालवाहक गाड़ी आई और घर की दीवार को टक्कर मार दी। जिससे घर की दीवार ढह गई। वहीं दीवार ढहने से दोनों बच्चे मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में आशीष करूवा की जान चली गई, जबकि लक्षिता बुरी तरह से घायल हो गई।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static