झारखंड में सड़क हादसे ले रहे मासूम लोगों की जान, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 5 की मौत
Monday, Sep 22, 2025-06:38 PM (IST)

रामगढ़/गोड्डा: झारखंड के गोड्डा और रामगढ़ जिले में सोमवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 15 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पहली दुर्घटना रामगढ़ में हुई, जहां सुबह करीब 10 बजे चत्तर गांव में एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) परमेश्वर प्रसाद ने बताया, ‘‘इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 15 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बाद में रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया गया है।''
महागामा के एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि गोड्डा में हुई दूसरी घटना में शीतल गांव के पास एक कार के पलटकर सड़क किनारे खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।