रांची में खौफनाक वारदात! जमीन विवाद में व्यक्ति का सिर किया धड़ से अलग, अब आरोपी सलाखों के पीछे

Wednesday, Sep 17, 2025-09:48 AM (IST)

Ranchi Crime News: झारखंड के रांची जिले में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति का कथित रूप से सिर धड़ से अलग करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार को तमाड़ थाना क्षेत्र के भुर्सुडीह के जंगल में हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जगदीश स्वांसी (40) और पुरन कुमार स्वांसी (30) के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी हरी मुंडा (35) फरार है।'' उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से धारदार हथियार और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। अधिकारी ने कहा कि मृतक के पिता सुरेश स्वांसी द्वारा तमाड़ थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static