Jharkhand Weather: 'मोंथा' तूफान इन जिलों में मचाएगा तांडव, 110 किमी. की रफ्तार से चलेगी हवाएं; अलर्ट जारी

Tuesday, Oct 28, 2025-02:08 PM (IST)

Jharkhand Weather: झारखंड में चक्रवाती तूफान 'मोंथा' (Cyclone Montha) को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट (Weather Alert) जारी किया है। वहीं 31 अक्टूबर तक राज्य में कहीं कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा (heavy to very heavy rainfall) होने की संभावना व्यक्त की है। इसे देखते हुए मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी भी दी है और कुछ भागों में ऑरेंज और कुछ भागों में येलो अलर्ट जारी किया है।

 इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट      

IMD update के अनुसार, 29 अक्टूबर को राज्य के लातेहार, लोहारदगा, रांची, खूंटी, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, जिलों में कहीं कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है। 30 अक्टूबर को राज्य के चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू, गिरिडीह, कोडरमा, लोहारदगा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है। 31 अक्टूबर को राज्य के दुमका, गोड्डा, पाकुर, साहिबगंज, जिलों में कहीं कहीं पर भारी वर्षा की संभावना (very heavy rain alert) है। वहीं राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जना वज्रपात और तेज़ हवाओं का झोंका तेज गति से चलने की संभावना है।  

 110 किमी. की रफ्तार से चलेगी हवाएं

मौसम विभाग बताया कि संभावना है कि Cyclone Montha 28 अक्टूबर की शाम/रात को मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश तट को काकीनाडा के पास एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार करेगा, जिसमें अधिकतम निरंतर हवा की गति (wind speed) 90-100 किमी प्रति घंटे होगी, जो 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।  

मौसम विभाग ने लोगों को दी चेतावनी    

Orange Alert की चेतावनी वाले क्षेत्रों के लिए कई स्थानों पर भारी वर्षा या तीव्र वर्षा के कारण भूस्खलन, पहाड़यिों में कुछ घंटों से लेकर कुछ दिनों तक आपूर्ति और परिवहन कुछ स्थानों पर प्रभावित हो सकती है। वहीं कृषि और बागवानी फसल और वृक्षारोपण को मामूली क्षति पहुंचने की मौसम विभाग आशंका जताई है। वहीं मछली पकड़ने/कैम्पिंग या किसी अन्य गतिविधि के लिए नदी में जाने से बचने की चेतावनी दी है। छप्पर वाले घरों का निर्माण मजबूत होना चाहिए और तेज हवाओं/भूस्खलन को झेलने में सक्षम होने, बिना समय बर्बाद किए भूस्खलन पथ या निचली घाटियों से तुरंत दूर चले जाने निर्माण और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने से बचने का प्रयास करने, खड़ी ढलानों और जल निकासी पथ के पास घर न बनाने जैसी चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। येलो अलर्ट की चेतावनी वाले क्षेत्रों के लिए कृषि और बागवानी फसल और वृक्षारोपण को मामूली नुकसान, निचले इलाकों में जलजमाव जैसी समस्याओं का सामना कारण पड़ सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static