बिहार में दर्दनाक हादसा:अंतिम संस्कार से लौट रहा ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, 1 की मौत...5 घायल; मच गया कोहराम

Wednesday, Oct 29, 2025-03:15 PM (IST)

Bihar News: बिहार के सहरसा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां एक ट्रैक्टर पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। वहीं ट्रैक्टर में सवार 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही जान चली गई और पांच बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना चिरैया थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान 15 वर्षीय रामजतन कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक के किसी रिश्तेदार का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के बाद रामजतन अपने परिजनों के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर ने संतुलन खो दिया और पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में रामजतन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं इस ट्रैक्टर में सवार पांच अन्य बच्चे घायल हो गए। आनन-फानन में घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static