Congress Star Pracharak List 2025 : बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सोनिया-राहुल से लेकर कई बड़े चेहरे शामिल
Saturday, Oct 18, 2025-01:29 PM (IST)

Congress Star Pracharak List 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) की हलचल तेज हो गई है। सभी प्रमुख दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच कांग्रेस (Congress Star Pracharak List 2025) पार्टी ने शुक्रवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी के लगभग सभी बड़े चेहरे शामिल हैं, और सबसे खास बात यह है कि इस बार यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी प्रचार में हिस्सा लेंगी, जो लंबे समय बाद किसी राज्य चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेंगी।
यहां देखें 40 स्टार प्रचारकों की पूरी सूची-
- सोनिया गांधी
- राहुल गांधी
- मल्लिकार्जुन खरगे
- के. सी. वेणुगोपाल
- प्रियंका गांधी वाड्रा
- अशोक गहलोत
- सुखविंदर सिंह सुक्खू
- दिग्विजय सिंह
- भूपेश बघेल
- अधीर रंजन चौधरी
- कृष्णा अल्लावरु
- मीरा कुमार
- सचिन पायलट
- सैयद नासिर हुसैन
- रणदीप सिंह सुरजेवाला
- चरणजीत सिंह चन्नी
- गौरव गोगोई
- मोहम्मद जावेद
- तारिक अनवर
- अलका लंबा
- अखिलेश प्रसाद सिंह
- इमरान प्रतापगढ़ी
- मनोज राम
- कन्हैया कुमार
- पवन खेड़ा
- सुखदेव भगत
- शकील अहमद
- जीतू पटवारी
- मदन मोहन झा
- राजेश कुमार राम
- रंजीत रंजन
- राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव
- शकील अहमद ख़ान
- सुबोध कांत सहाय
- अजय राय
- फुरकान अंसारी
- जिग्नेश मेवानी
- अनिल जयहिंद
- राजेंद्र पाल गौतम
- उदय भानु चिब