घर से महज 500 मीटर की दूरी पर पुजारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Saturday, Oct 15, 2022-04:30 PM (IST)

मुंगेरः बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि वह आए- दिन हत्या लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर जिले से सामने आया है, जहां पर बदमाशों ने एक पुजारी को उसके घर से महज 500 मीटर दूरी पर गोली मार दी। वहीं पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई।

टहलने गया था पुजारी
जानकारी के मुताबिक, घटना मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मय दरियापुर की है। मृतक की पहचान संजय झा के 26 वर्षीय पुत्र दीपक झा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक झा लोगों के घर-घर जाकर पूजा पाठ करता था। इसी बीच शुक्रवार की शाम को दीपक झा घर से टहलने के लिए निकला था। जब रात को टहल कर घर लौट रहा था तो अपराधियों ने उसके घर से महज 500 मीटर दूरी के पास ही घटना को अंजाम दे दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घर से बाहर निकले। इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

5 बहनों का एक भाई था दीपक
मृतक की बहन ने बताया कि हम 6 भाई-बहन हैं। मेरा भाई एक अच्छा इंसान था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वो गांव घर-घर जाकर पूजा पाठ करता था। साथ ही कहा कि मेरे भाई की शादी 7 वर्ष पहले अर्पणा के साथ हुई थी। दोनों की 2 बेटियां और एक डेढ़ साल का बेटा भी है।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष आरके सिन्हा ने कहा कि यह घटना देर रात को घटी थी। साथ ही कहा कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static