पटना में बड़ी वारदात! सुबह- सुबह सैदपुर हॉस्टल में छात्र का मर्डर, मचा हड़कंप
Friday, May 09, 2025-10:15 AM (IST)

Patna Crime News: बिहार के पटना से एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आई है। दरअसल यहां आज यानी शुक्रवार अहले सुबह एक शख्स को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर हॉस्टल की है। मृतक की पहचान चंदन के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज सुबह चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पूर्व के किसी विवाद को लेकर हत्या की गई। हालांकि घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर तहकीकात की जा रही है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।