हम लोग पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे चुनाव, बिहार से देंगे चौंकाने वाला नतीजेः तेजस्वी यादव

3/5/2024 3:04:34 PM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): महागठबंधन की जन विश्वास रैली के बाद पहली बार पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग पूरी मजबूती के साथ आने वाले चुनाव लड़ेंगे और बिहार से चौंकाने वाला नतीजा देंगे। कोई धर्म के हो, कोई जाति के हो, सभी लोगों ने इस रैली में एकजुटता दिखाई है। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरे बिहार में हम लोगों ने यात्रा की। लोगों ने हमें प्यार, मोहब्बत दिया और विश्वास दिखाया। 22 तारीख को तय किया था कि हम लोग रैली करेंगे और 3 तारीख को रैली की। हम लोगों ने केवल 10 दिनों के अंदर जन विश्वास रैली की। रैली के दिन खराब मौसम के बावजूद भी लाखों लोग जुटे।

तेजस्वी ने महारैली को बताया 'ऐतिहासिक'
तेजस्वी यादव ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक रैली रही। आने वाले 2024 के चुनाव को देखते हुए बिहार की धरती में एक ऐतिहासिक रैली के जरिए पूरे मुल्क को पैगाम दिया कि हमारा जो गठबंधन है, यह मजबूत है और आने वाले वक्त में बिहार से हम लोग चौंकाने वाला नतीजा देंगे। लोगों का जिस हिसाब से जज्बा था, यह एक बड़ी रैली हुई। बारिश के बावजूद भी लोग बैठे हुए थे। सुबह से लेकर शाम तक कोई भी मैदान से हिला नहीं, जितने मैदान में लोग थे, उससे ज्यादा सड़क पर थे। उन तमाम जनता का हम शुक्रिया अदा करते हैं और सभी महागठबंधन की पार्टी के नेताओं, गठबंधन, कार्यकर्ताओं को इस सफलता की बधाई देते हैं। 

कैबिनेट विस्तार में देरी पर तेजस्वी ने उठाए सवाल
वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 17 महीने में हम लोगों ने हाथ में कलम दी, वहीं भाजपा के लोग केवल नफरत बांटने का काम करते हैं। कैबिनेट विस्तार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्यों नहीं हुआ कैबिनेट विस्तार? आखिर क्या वजह है डेढ़ महीना होने जा रहा है, अब तक विस्तार नहीं हुआ और ना ही किसी को कोई सूचना है, आखिर मामला क्या है? सरकार में बैठे हुए लोग क्या इसका जवाब देंगे। सवाल उठता है कि यह सरकार बनी है केवल हम लोगों को गाली देने के लिए, जो हम लोगों ने 17 महीने में ऐतिहासिक निर्णय लिया, जातीय जनगणना करवाई, जो मौजूदा सरकार के लोग हैं, उनका इंटरेस्ट केवल लालू जी और उनके परिवार को गाली देने में ही है। एक डेढ़ महीने से कोई काम नहीं हो रहा है और जो बजट भी आया है, उस बजट में हमारे ही मंत्रियों का साइन है। भाजपा के वित्त मंत्री जो बजट पढ़े हैं, वह बजट हम लोगों का ही दिया हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static