महागठबंधन की रैली से पहले बोले Tejashwi- जो 2014 में आए है, दोबारा 2024 में नहीं आएंगे
Saturday, Feb 25, 2023-01:16 PM (IST)

पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया महागठबंधन की रैली में निकलने से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए महागठबंधन के सभी लोग पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में जुटेंगे। तेजस्वी ने कहा कि हमलोगों ने पहले कह दिया है, जो 2014 में आए है दोबारा 2024 में नहीं आएंगे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह आज यहां पर आ रहे हैं तो वो बताए कि उन्होंने बजट में बिहार क्यों ठगा और बजट से बिहार को क्या मिला? आपने सिर्फ ठगने का काम किया है,बिहार के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। जनता मन बना चुकी है कि 2024 में इनको सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का देश में एक ही काम है, समाज में नफरत फैलाना और दंगे करवाना। वहीं दूसरी ओर हम अमन-चैन का संदेश देंगे। बिहार की जनता ने 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाने का फैसला किया है।
वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि आज हम जनसभा कर रहे हैं और लाखों लोग आने वाले हैं। सीएम नीतीश कुमार के साथ हमारे महागठबंधन ने बीजेपी को चिंतित कर दिया, उन्हें डर है कि वे अपनी सीटें खो देंगे, इसलिए एचएम अमित शाह नियंत्रण हासिल करने के लिए बार-बार बिहार का दौरा कर रहे हैं।