लालजी टंडन ने बिहार के उच्च शिक्षा के विकास को दी गति: राज्यपाल

7/21/2020 5:00:42 PM

 

पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही कहा कि श्री टंडन ने बिहार में उच्च शिक्षा के विकास प्रयासों को विशेष गति प्रदान की।

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि बिहार के राज्यपाल रह चुके टंडन एक लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक और विद्वान लेखक थे। उनके निधन से भारतीय राजनीतिक-सामाजिक जीवन को अपूरणीय क्षति हुई है। टंडन ने बिहार में उच्च शिक्षा के विकास-प्रयासों को विशेष गति प्रदान की। उत्तर प्रदेश में भी लखनऊ के सांसद तथा राज्य के विभिन्न विभागों के मंत्री पद पर रहते हुए उनकी सेवाएं अविस्मरणीय रही हैं।

हीं फागू चौहान ने दिवंगत आत्मा को चिरशांति तथा उनके पारिवारिक-सदस्यों और प्रशंसकों को धैर्य धारण की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि कि भाजपा के वयोवृद्ध नेता टंडन का मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static