Bihar Assembly Elections 2025:प्रियंका गांधी ने मोतिहारी में किया बड़ा ऐलान, हर घर अधिकार रैली में लगी घोषणाओं की झड़ी

Friday, Sep 26, 2025-09:27 PM (IST)

Priyanka Gandhi Motihari Rally:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस पूरी तरह election mode में आ गई है। शुक्रवार को पहली बार मोतिहारी पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गांधी मैदान में आयोजित विशाल रैली को संबोधित किया। रैली में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और कई अन्य राष्ट्रीय नेता भी मौजूद रहे।

मोतिहारी में प्रियंका गांधी ने की बड़ी घोषणाएं

प्रियंका गांधी ने रैली के दौरान बिहारवासियों को जबरदस्त घोषणाओं की झड़ी लगाई। उन्होंने हर घर अधिकार रैली में रोजगार, शिक्षा, महिलाओं और पिछड़ा वर्ग के लिए कई वादे किए। प्रमुख घोषणाएं इस प्रकार हैं:

  • हर विधानसभा क्षेत्र में रोजगार बढ़ावा के लिए स्टाइपेंड फंड की व्यवस्था
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी और एपीएमसी के तहत मंदिरों की व्यवस्था
  • लाखों सरकारी नौकरियों में बिहारवासियों के लिए विशेष आरक्षण
  • मनरेगा के तहत मजदूरों को प्रतिदिन 300 रुपए और काम के दिन दोगुनी मजदूरी
  • 200 यूनिट बिजली मुफ्त
  • माई बहन योजना के तहत 2,500 रुपए सीधे महिलाओं के खाते में
  • सभी लोगों के 25 लाख तक के इलाज मुफ्त
  • आवासीय अंग्रेजी मॉडल विद्यालय की स्थापना
  • पंचायती राज एवं नगर निगम में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण
  • अति पिछड़ा वर्ग अत्याचार निवारण कानून
  • प्राइवेट स्कूलों में अति पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण
  • 50 करोड़ तक के सरकारी ठेकों में 50% अति पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित
  • प्रियंका गांधी ने कहा कि ये सभी वादे निष्पादन योग्य हैं और अगर इन पर अमल नहीं हुआ तो जनता उन्हें दंड दे।

NDA सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला

रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने वर्तमान NDA सरकार पर पलायन और बेरोजगारी को लेकर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार से लगातार मजदूर पलायन कर रहे हैं और देश के अन्य राज्यों में काम कर रहे हैं, जबकि यहाँ रोजगार की व्यवस्था नहीं है।

मोतिहारी के चीनी मिल का मुद्दा

रैली में मोतिहारी की चर्चित चीनी मिल का मुद्दा भी उभर कर आया। प्रियंका गांधी ने कहा कि 2015 में मोदी जी ने इसे चालू करने का वादा किया था, लेकिन आज तक चालू नहीं हुआ। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर अगली बार आएंगे तो इस मिल की चीनी से चाय पीने का वादा पूरा करें।

रैली में भारी भीड़ और जोरदार आयोजन

गांधी मैदान में आयोजित हर घर अधिकार रैली में तीन बड़े पंडाल लगाए गए थे। प्रियंका गांधी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए, जिससे रैली का माहौल जोशीला और उत्साहित रहा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static