Bihar Elections 2025: कांग्रेस ने बिहार के लिए बनाई 39 सदस्यीय चुनाव समिति, जानिए लिस्ट में कौन-कौन?

Tuesday, Sep 16, 2025-05:48 PM (IST)

Bihar Elections 2025: कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के मद्देनजर 39 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति (State Election Committee) का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस समिति के सदस्यों के नाम को अनुमोदित किया है। समिति में सभी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, प्रदेश कांग्रेस के सभी सचिव, कांग्रेस कार्यकारणी समीति सदस्य तथा बिहार से संबद्ध सभी स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य और सभी अनुषांगिक संगठनों के प्रमुख स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं। 

कांग्रेस महासचिव ने बताया कि समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम, शकील अहमद, मदन मोहन झा, डॉ, शकीलउज्जमा अंसारी, मोती लाल शर्मा, ब्रजेश कुमार भल्ला, डॉ ज्योति ममता निषाद, ब्रजेश कुमार पांडे, कैशर अली खान सहित 39 सदस्यों के नाम शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static