बिहार के वैशाली में बड़ी वारदात, पिकअप वैन चालक की बेरहमी से हत्या; वजह होश उड़ा देगी
Wednesday, Sep 10, 2025-01:16 PM (IST)

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है, दरअसल यहां एक पिकअप वैन चालक को बदमाशों ने बड़ी बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया।
घर से अगवा कर ले गए थे बदमाश
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक शख्स की पहचान 50 वर्षीय अशोक सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अशोक सिंह अपने घर में सो रहे थे, तभी कुछ बदमाश घर में घुसे और उन्हें उठाकर ले गए। इसके बाद तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मृतक अशोक सिंह पिकअप वैन चालक था। अशोक कुमार तीन बच्चों का पिता था। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
केला काटने को लेकर पूर्व में हुआ था विवाद, मिली थी जान से मारने की धमकी
घटना के कारण के संबंध में परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले पड़ोस के ही घर से अशोक सिंह ने केला काट लिया था जिसको लेकर बहुत बवाल हो गया। तब उन लोगों ने अशोक कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।