बिहार में पूर्व मुखिया के भतीजे की हत्या, बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियां से भूना; नाव विवाद बना वजह...इलाके में तनाव

Sunday, Sep 07, 2025-01:12 PM (IST)

Bihar Crime: बिहार के खगड़िया जिले में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला। यहां शनिवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व मुखिया के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। नाव पर यात्रियों को सवार कराने को लेकर हुए विवाद के बाद बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। 

नाव पर सवारी को लेकर हुआ विवाद 
दरअसल, घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मथार गांव की है। मृतक की पहचान रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया बल्लो यादव के भतीजे कुणाल कुमार के रूप में हुई है। जबकि उसका दोस्त सौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कुणाल को सूचना मिली थी कि उसके नाव पर सवारी को लेकर विवाद हो रहा है। जानकारी मिलते ही वह अपने दोस्त सौरव के साथ मौके पर पहुंचा। वहीं पहले से घात लगाए बदमाशों ने दोनों पर गोलियां चला दीं।

आनन-फानने में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कुणाल ने दम तोड़ दिया। घायल सौरव का इलाज खगड़िया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि हमलावर की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static