Patna News: मोकामा फोरलेन में बड़ा हादसा, तीर्थ यात्रियों की बस 20 फीट खाई में गिरी, एक महिला की मौत... 25 घायल

Friday, Nov 21, 2025-11:11 AM (IST)

Patna News: बिहार के मोकामा फोरलेन आज यानी शुक्रवार सुबह एक भयानक हादसा हो गया। दरअसल यहां तीर्थ यात्रियों से भरी बस अचानक 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। वहीं इस घटना में एक महिल यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब चार बजे बरहपुर गांव के समीप बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 20 फुट नीचे गिर गयी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गयी तथा 25 अन्य तीर्थयात्री घायल हो गये। बस में कुल 45 यात्री थे। आशंका जताई रही है कि बस चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है। वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 

इधर पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र निवासी धनेश्वरी देवी के रूप में की गयी है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर  रही है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static