Patna Weather Forecast: बिहार में नीतीश सरकार का कल शपथ ग्रहण समारोह, जानें कैसा रहेगा पटना का मौसम
Wednesday, Nov 19, 2025-04:27 PM (IST)
Patna Weather Forecast: पटना के गांधी मैदान में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज़ हो गई है। सुबह शहर में कई जगह धुंध छाई रही, जिसकी वजह से लोगों के मन में सवाल उठने लगा कि कल मौसम कैसा रहने वाला है। खासकर इसलिए क्योंकि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। ऐसे में मौसम का अपडेट जानना जरूरी हो जाता है।
क्या कहता है पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 20 नवंबर को Weather Dry रहेगा। सुबह और शाम हल्की धुंध बनी रह सकती है। हालांकि आज सुबह निकली धूप ने पटना के लोगों को राहत दी। मौसम विभाग का कहना है कि ज्यादातर जिलों में पछुआ हवा 25 kmph तक चल सकती है। तापमान में 1–2°C तक हल्की बढ़ोतरी भी संभव है। इसी बीच विभाग ने Rain Alert भी जारी किया है, हालांकि भारी बारिश की संभावना कम है।
कहां कितना तापमान? मोतिहारी सबसे गर्म, औरंगाबाद सबसे ठंडा
राज्य में अधिकतम तापमान 25.4°C से 30.8°C के बीच रिकॉर्ड किया गया। मोतिहारी सबसे गर्म रहा जहां तापमान 30.8°C तक पहुंचा। वहीं रात के तापमान में भी खास बदलाव नहीं दिखा। रात के न्यूनतम तापमान में औरंगाबाद सबसे ठंडा रहा—जहां तापमान 10.7°C दर्ज किया गया। राज्य के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 10.7°C से 19.6°C के बीच रहा।
आने वाले दिनों में क्या होगा मौसम का रुख?
पूर्णिया में आज सुबह Visibility 1000 meters रही यानी हल्का कोहरा बरकरार है। पिछले 24 घंटों में कहीं भी बारिश नहीं हुई।अगले 6–7 दिनों तक
Weather Dry रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा । न्यूनतम तापमान में 48 घंटों में 1 से 3°C की बढ़ोतरी संभव है। इसके बाद मौसम फिर स्थिर हो जाएगा।

