चिट को लव लेटर समझ लड़की ने भाइयों से करवा दी नाबालिग की हत्या, टुकड़ों में मिली लाश, कुत्ते ने शव को नोंचा
Thursday, Oct 20, 2022-02:02 PM (IST)

भोजपुरः बिहार के भोजपुर जिले में 4 दिनों से लापता एक बच्चे का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसके हाथ-पैर गांव के मंदिर के पास मिलें, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़का अपनी बहन को पेपर करवाने गया था। उसने अपनी बहन के तरफ एक चिट फेंकी और वह जाकर एक पास बैठी लड़की पर जा गिरी। लड़की को लगा कि वह लव लेटर है और उसने अपने भाइयों से उसकी हत्या करवा दी।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, बच्चा उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत गांव के निवासी अशोक कुमार सिंह का 12 वर्षीय पुत्र दया कुमार सिंह है। दया कुमार 5 कक्षा का छात्र था और वह एक हॉस्टल में रहकर पढ़ता था। घटना के संबंध में उसके पिता ने कहा कि वह अपनी चचेरी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए गांव के मध्य विद्यालय गया था। इसी बीच उसने अपनी बहन को खिड़की की तरफ से चिट फेंकी। वह कागज का टुकड़ा क्लास में बैठी दूसरी लकड़ी के पास गिर गया। इसके बाद उसने अपने भाई से इसकी शिकायत कर उसकी पिटाई करवा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
13 अक्टूबर गायब था छात्र
वहीं लड़के की चचेरी बहन ने उसने घर जाकर परिजनों को बताया कि कुछ लड़के दया को पीट रहे थे। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। किंतु बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया था। परिजनों के बताया कि छात्र के गायब होने का लिखित आवेदन 13 अक्टूबर को थाने में दिया था। बच्चे के पैर मिलने के बाद एएसपी एवं डीएसपी ने बालक के परिवार के लोगों से मिलकर घटना की जानकारी ली और डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया।
टुकड़ों में बरामद हुआ था शव
बता दें कि डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल एवं आसपास के इलाके की छानबीन की। छात्र का शव टुकड़ों में बरामद हुआ था। छात्र का शव उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी के पास पड़ा हुआ था। मृत बच्चे का एक पैर गांव के काली मंदिर के पास से बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने मारपीट करने वाले 3 बच्चों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।