"14 में जो आए हैं वह 24 में जाएंगे", तेजस्वी के इस बयान पर लेसी सिंह बोलीं- वह भविष्यवक्ता हैं क्या? जनता जो चाहेगी वही होगा

5/28/2024 1:18:28 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के कहने कि 14 में जो आए हैं वह 24 में जाएंगे इस पर बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह (Leshi Singh) ने कहा कि वह भविष्यवक्ता है क्या? लोकतंत्र में जनता मालिक है। जनता जिसे समर्थन देती है उसी की सरकार बनती है और अभी देश में लोगों का समर्थन NDA के पक्ष में है। 

6 चरण में NDA के पक्ष में मतदान कर चुकी है जनता
लेसी सिंह ने कहा कि देश की जनता 6 चरण में NDA के पक्ष में मतदान कर चुकी है। जनता का मूड और समर्थन स्पष्ट है इसलिए जो भविष्यवक्ता हैं वे अपनी भविष्यवाणी करते रहें। 4 तारीख को सभी जो भविष्यवक्ता है वह सामने आ जाए कि किसमें कितनी सच्चाई है। जनता के समर्थन की सच्चाई है कि भविष्यवक्ता की सच्चाई है। 

"देश की अब जनता समझ चुकी है" 
अमित शाह ने कहा है कि 40 सीट भी राहुल गांधी को नहीं आएंगी इस पर लेसी सिंह ने कहा वह सही कह रहे हैं। देश की जनता ने कांग्रेस को चार पांच दशक तक देश में शासन चलाने का समर्थन दिया। वे लोग परिवारवाद और भ्रष्टाचार से अलग हो ही नहीं सकते। देश की अब जनता समझ चुकी है इसलिए 40 तो बहुत हो गया उससे भी बहुत कम आएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static