भाजपा को बड़ा झटका! वरिष्ठ नेता जनार्दन यादव ने छोड़ा पार्टी का साथ, प्रशांत किशोर के जनसुराज में हुए शामिल

Thursday, Oct 02, 2025-08:39 PM (IST)

बिहार: चुनावी माहौल के बीच सियासी हलचल तेज है। जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर ने एक बड़ा राजनीतिक झटका देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और चार-बार के विधायक जनार्दन यादव को अपने साथ जोड़ लिया है। जनार्दन यादव ने भाजपा का साथ छोड़ते हुए जनसुराज की सदस्यता ग्रहण की।

जनसुराज में स्वागत

जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने जनार्दन यादव का स्वागत करते हुए कहा कि अररिया की राजनीति में उनकी अलग पहचान है और उनके शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी।

जनार्दन यादव का बयान

अररिया जिले में लंबे समय से राजनीति में सक्रिय जनार्दन यादव ने कहा कि भाजपा के कुछ शीर्ष नेताओं द्वारा उनकी उपेक्षा की गई। उन्होंने राज्य में पलायन, अपराध और भ्रष्टाचार पर चिंता जताई और कहा कि जनता भी असंतुष्ट है। यादव ने प्रशांत किशोर के दृष्टिकोण और सोच से प्रभावित होकर जनसुराज का हिस्सा बनने का निर्णय लिया।

“मैं जनसुराज में शामिल होकर बिहार के विकास और राजनीति में नई दिशा देने का काम करना चाहता हूं,” उन्होंने कहा।

राजनीतिक यात्रा

जनार्दन यादव पहली बार 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर विधायक बने थे, लेकिन कम उम्र के कारण चुनाव अयोग्य ठहराया गया। 1980 में हुए उपचुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की। इसके बाद 2000 और 2005 में भी वे भाजपा विधायक बने। 2015 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static