Gold Price Today: 24 कैरेट सोना 1.64 लाख के पार, जानें आज का ताजा भाव
Saturday, Feb 28, 2026-04:35 PM (IST)
Gold Price Today: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है, जिसका असर बिहार के सर्राफा बाजारों में भी साफ दिख रहा है।
दिल्ली में उछाल, MCX पर हल्की गिरावट
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले यह 1,62,900 रुपये पर था। वहीं वायदा बाजार में हल्की नरमी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव घटकर 1,61,971 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पिछले सत्र में 1,62,104 रुपये पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई तक पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हल्की नरमी रही और हाजिर सोना करीब 5,172 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
IBJA के अनुसार आज का सोना भाव (All India Rate)
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार शाम बाजार बंद होने तक सोने के दाम इस प्रकार रहे —
- 24 कैरेट: 1,59,097 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 23 कैरेट: 1,58,460 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट: 1,45,733 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट: 1,19,323 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 14 कैरेट: 93,072 रुपये प्रति 10 ग्राम
चूंकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहता है, इसलिए यही रेट दोनों दिनों के लिए मान्य रहेंगे।
बिहार में आज का गोल्ड रेट (City Wise Gold Price in Bihar)
बिहार के प्रमुख शहरों में ज्वेलरी शॉप्स पर आज प्रति 10 ग्राम सोने के भाव इस प्रकार देखे जा रहे हैं:
- पटना (Patna Gold Rate Today)
- 24 कैरेट: 1,64,780 रुपये
- 22 कैरेट: 1,51,050 रुपये
- 18 कैरेट: 1,23,600 रुपये
मुजफ्फरपुर
- 24 कैरेट: करीब 1,64,600 रुपये
- 22 कैरेट: करीब 1,50,900 रुपये
- 18 कैरेट: करीब 1,23,400 रुपये
भागलपुर
- 24 कैरेट: लगभग 1,64,700 रुपये
- 22 कैरेट: लगभग 1,51,000 रुपये
- 18 कैरेट: लगभग 1,23,500 रुपये
नोट: अलग-अलग ज्वेलर्स और मेकिंग चार्ज के अनुसार रेट में थोड़ा अंतर संभव है।
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा हाल?
सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, ताजा लिवाली और निवेश मांग के कारण दिल्ली बाजार में सोना 1,800 रुपये उछलकर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं वायदा बाजार में भी तेजी का रुख देखा गया था, जब अप्रैल डिलीवरी वाला कॉन्ट्रैक्ट 890 रुपये बढ़कर 1,60,599 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क के कॉमेक्स में भी सोने के दाम में हल्की बढ़त दर्ज की गई।

