Bihar Weather: बिहार में अब सताएगी चिलचिलाती धूप, पारा पहुंचा 37°पार; जानें मौसम का हाल

Saturday, Apr 11, 2026-09:21 AM (IST)

Bihar Weather :  बिहार के लोगों के लिए आने वाले दिन भारी पड़ने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों से हो रही हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने जो राहत दी थी, वह अब विदा हो चुकी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में अब मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा और पारा तेजी से चढ़ेगा। चिलचिलाती धूप और लू ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है।

पारा पहुंचा 37°पार, मोतिहारी रहा सबसे गर्म

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के भीतर राज्य के अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा सकती है। केवल दिन ही नहीं, बल्कि रातों के तापमान में भी 2 से 4 डिग्री का इजाफा होने की संभावना है। रविवार तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 32 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहने के कारण धूप का सीधा असर दिखेगा और तेज पछुआ हवाएं शरीर को झुलसाने का काम करेंगी। पिछले 24 घंटों में मोतिहारी 37 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जबकि किशनगंज में सबसे कम 29.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

लू चलने का अलर्ट

मौसम विभाग ने विशेष रूप से राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि 16 अप्रैल तक मौसम में  किसी भी प्रकार की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस मौसम में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में दोपहर को बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। अपनी सेहत का भरपूर ख्याल रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static