Weather Update: बिहार के 12 जिलों में आज गिरेंगे ओले, गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट; 60km की स्पीड से चलेगी आंधी

Wednesday, Apr 08, 2026-08:48 AM (IST)

Bihar Weather Alert : बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और राज्य के कई जिलों में ओले गिरने और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अगले 48 घंटों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। कई जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश और ओले गिरने  की आशंका जताई गई है। 

इन जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी बुधवार को पूरे बिहार में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और गरज चमक के बीच बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तर बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। इसीलिए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के कारण यह बदलाव देखा जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में बने चक्रवाती परिसंचरण के चलते बादलों का तेजी से निर्माण हो रहा है, जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। पिछले 24 घंटों में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।

9 अप्रैल को भी राज्य के कई जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल को राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static