Gold Price Today: सोने का भाव फिर 1 लाख 50 हजार के पार, जानिये अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Wednesday, Apr 01, 2026-04:26 PM (IST)

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब सीधे भारतीय सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है। बुधवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। खासकर बिहार के शहरों में भी सोने के दाम तेजी से ऊपर गए हैं, जिससे ज्वेलरी खरीदने वालों की चिंता बढ़ गई है।

MCX पर सोने ने पकड़ी रफ्तार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव दोपहर तक करीब 1.55% उछलकर 1,49,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे पहले यह करीब 1,46,900 रुपये के आसपास बंद हुआ था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक अस्थिरता के चलते निवेशक फिर से गोल्ड को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।

बिहार के शहरों में आज का गोल्ड रेट (10 ग्राम)

पटना (Patna Gold Price Today)

  • 24 कैरेट: ₹1,51,530
  • 22 कैरेट: ₹1,38,900
  • 18 कैरेट: ₹1,13,660

पटना में आज सोने के दाम में तेज उछाल दर्ज किया गया है, जिससे शादी-ब्याह की खरीदारी पर असर पड़ सकता है।

IBJA के अनुसार आज का रेट (देशभर का औसत)

  • कैरेट    सुबह का भाव    दोपहर का भाव
  • 24 कैरेट    ₹1,46,733    ₹1,49,569
  • 23 कैरेट    ₹1,46,145    ₹1,48,970
  • 22 कैरेट    ₹1,34,407    ₹1,37,005
  • 18 कैरेट    ₹1,10,050    ₹1,12,177
  • 14 कैरेट    ₹85,839    ₹87,498

इंटरनेशनल मार्केट का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। ग्लोबल मार्केट में गोल्ड करीब 1% चढ़कर 4,531 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया। यही कारण है कि भारत समेत बिहार के बाजारों में भी कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।

पिछले दिनों गिरावट, अब फिर तेजी

हालांकि, पिछले एक महीने में सोने और चांदी दोनों में भारी गिरावट आई थी।

  • सोना: करीब ₹21,000 तक गिरा
  • चांदी: लगभग ₹63,000 तक टूटी

लेकिन अब एक बार फिर बाजार में तेजी लौटती दिख रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News

static