Gold Price Today: आज फिर टूटा सोने का भाव, अचानक हुआ सस्ता, जानिए अपने शहर का ताजा दाम
Tuesday, Mar 31, 2026-04:23 PM (IST)
Gold Price Today: वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव, खासकर ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रही स्थिति का असर अब सीधे सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है। सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। 31 मार्च 2026 को भी सोना कभी महंगा तो कभी सस्ता होता नजर आया, जिससे बिहार के खरीदारों और निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
महावीर जयंती पर बाजार बंद, फिर भी जारी हुआ रेट
आज महावीर जयंती के कारण देशभर के सर्राफा बाजार बंद हैं, लेकिन इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी पिछला रेट ही आज के लिए मान्य माना जा रहा है। IBJA के ताजा आंकड़ों के अनुसार, शुद्धता के आधार पर सोने के दाम इस प्रकार हैं:
- 24 कैरेट: ₹1,46,733 प्रति 10 ग्राम
- 23 कैरेट: ₹1,46,145 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट: ₹1,34,407 प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट: ₹1,10,050 प्रति 10 ग्राम
- 14 कैरेट: ₹85,839 प्रति 10 ग्राम
बिहार के शहरों में क्या है आज का गोल्ड रेट?
बिहार में गहनों की खरीदारी के लिहाज से आज के रेट थोड़े अलग बने हुए हैं। प्रमुख शहरों में कीमतें इस तरह देखी जा रही हैं:
पटना (Patna Gold Price Today):
- 24 कैरेट – ₹1,48,310
- 22 कैरेट – ₹1,35,950
- 18 कैरेट – ₹1,11,240
भागलपुर (Bhagalpur Gold Rate):
- 24 कैरेट – करीब ₹1,48,200
- 22 कैरेट – ₹1,35,800
- 18 कैरेट – ₹1,11,100
मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur Gold Price):
- 24 कैरेट – ₹1,48,250
- 22 कैरेट – ₹1,35,900
- 18 कैरेट – ₹1,11,150
यहां ध्यान देने वाली बात है कि शहरों में रेट्स में थोड़ा अंतर मेकिंग चार्ज और लोकल टैक्स के कारण होता है।
MCX और इंटरनेशनल मार्केट का असर
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में आज हल्की गिरावट दर्ज की गई। सुबह के कारोबार में यह करीब 0.41% यानी लगभग ₹590 गिरकर ₹1,45,051 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले यह ₹1,45,641 पर बंद हुआ था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती दिखा रहा है, जहां इसकी कीमत लगभग 1% बढ़कर 4531 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।
दिल्ली में महंगा, लेकिन महीनेभर में बड़ी गिरावट
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्धता के साथ ₹1,51,500 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। लेकिन अगर पूरे मार्च महीने की बात करें तो सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
मार्च की शुरुआत से अब तक सोना करीब ₹21,300 तक सस्ता हो चुका है । चांदी में भी करीब 21% तक की गिरावट दर्ज की गई।
खरीदारों के लिए क्या है संकेत?
बिहार के बाजार में लगातार बदलते रेट यह संकेत दे रहे हैं कि फिलहाल सोने में निवेश या खरीदारी करने से पहले थोड़ा इंतजार करना समझदारी हो सकती है। खासकर शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए लोग सही समय का इंतजार कर रहे हैं।

