कस्टम अधिकारी बन बीच रास्ते रोकी गाड़ी, फिर व्यापारियों से लूटा 15Kg गोल्ड; अब CCTV खंगाल रही पुलिस

Monday, Apr 06, 2026-12:48 PM (IST)

Bihar News : बिहार के पटना में अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है, जहां गुजरात से आए 2 व्यापारियों से 15 किलो सोने की ठगी कर ली गई। वहीं लूट की इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

कस्टम अधिकारी बताकर बीच रास्ते रुकवाई व्यापारियों की गाड़ी 

जानकारी के अनुसार, खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताते हुए जांच के नाम पर व्यापारियों के ऑटो को रोका। व्यापारियों को झांसे में लेकर उन्होंने सोने से भरे 3 बैग अपने कब्जे में ले लिए। जिसमें करीब 15 किलो सोना था। वहीं उनसे 15 किलो सोना लूट शातिर बदमाश फरार हो गए। 

पुलिस की कार्रवाई और SIT का गठन

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की कार, एक बाइक और खाली बैग बरामद कर लिया है। दानापुर एसडीपीओ-1 शिवम धाकड़ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की पहचान के लिए स्टेशन व अन्य रास्तों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static