Gold Price Today: आज सस्ता हुआ सोना! जानिये आपके शहर में 24 कैरेट गोल्ड का नया भाव

Saturday, Jan 17, 2026-07:13 AM (IST)

 Gold Price Today 17 January 2026: लगातार तेजी के बाद अब सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। शनिवार को बाजार बंद रहने के बावजूद शुक्रवार के बंद भाव के अनुसार बिहार के सर्राफा बाजारों में सोना सस्ता हुआ है। MCX, IBJA और ऑल इंडिया सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार, आज सोने की कीमतें नीचे आई हैं, जिसका असर पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जैसे शहरों में साफ दिख रहा है।

वायदा बाजार में गिरावट, निवेशकों में सतर्कता

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी डिलीवरी वाले 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर ₹1,42,601 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें करीब 0.36% की गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और मुनाफावसूली के चलते कीमतों में दबाव बना हुआ है।

बिहार के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

  •  Patna Gold Price Today
  • 24 कैरेट: ₹1,43,450
  • 22 कैरेट: ₹1,31,500
  • 18 कैरेट: ₹1,07,600

Gaya / Muzaffarpur / Bhagalpur (औसत)

  • 24 कैरेट: ₹1,43,300 – ₹1,43,500
  • 22 कैरेट: ₹1,31,300 – ₹1,31,600
  • 18 कैरेट: ₹1,07,400 – ₹1,07,700

IBJA के मुताबिक आज का ताजा Gold Rate

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक देशभर में सोने के औसत भाव इस प्रकार रहे—

  • 24 कैरेट: ₹1,41,593
  • 23 कैरेट: ₹1,41,026
  • 22 कैरेट: ₹1,29,699
  • 18 कैरेट: ₹1,06,195
  • 14 कैरेट: ₹82,832


अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

वैश्विक स्तर पर भी सोने में कमजोरी देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना घटकर 4,603.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले 14 जनवरी को सोना 4,650 डॉलर प्रति औंस के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। शादी-ब्याह के सीजन में स्थानीय मांग कीमतों को सपोर्ट दे सकती है। निवेश से पहले डेली गोल्ड रेट जरूर चेक करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static