Gold Price Today: अचानक बदला सोने का भाव, खरीदने से पहले जरूर देखें नया रेट

Friday, Feb 27, 2026-04:23 PM (IST)

Gold Price Today: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी Multi Commodity Exchange (MCX) पर बाजार खुलते ही सोने के वायदा भाव में तेजी देखने को मिली। दोपहर तक सोना 0.4% यानी करीब 641 रुपये की बढ़त के साथ 1,60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

हालांकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,61,145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई तक पहुंच चुका है।

दिल्ली से लेकर पटना तक क्या है 24 कैरेट सोने का रेट?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोना घटकर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) रह गया। इससे पहले यह 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना हल्की मजबूती के साथ 5,176.21 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह से दोपहर तक सोने के रेट में बढ़त दर्ज की गई।

कैरेट के हिसाब से आज का भाव (प्रति 10 ग्राम)

  • कैरेट    सुबह का रेट    दोपहर का रेट
  • 24 कैरेट    ₹1,58,022    ₹1,59,087
  • 23 कैरेट    ₹1,57,389    ₹1,58,450
  • 22 कैरेट    ₹1,44,748    ₹1,45,724
  • 18 कैरेट    ₹1,18,517    ₹1,19,315
  • 14 कैरेट    ₹92,443    ₹93,066

सुबह 1,58,022 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला 24 कैरेट सोना दोपहर तक 1,59,087 रुपये तक पहुंच गया।

पटना समेत प्रमुख शहरों में क्या है रेट?

बिहार में शादी-विवाह और मांगलिक कार्यों के चलते सोने की डिमांड लगातार बनी हुई है। ऐसे में यहां के ताजा भाव जानना बेहद जरूरी है।

पटना (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट: ₹1,61,620
  • 22 कैरेट: ₹1,48,150
  • 18 कैरेट: ₹1,21,230

 गया

  • 24 कैरेट: ₹1,61,500
  • 22 कैरेट: ₹1,48,000
  • 18 कैरेट: ₹1,21,100

मुजफ्फरपुर

  • 24 कैरेट: ₹1,61,700
  • 22 कैरेट: ₹1,48,200
  • 18 कैरेट: ₹1,21,350

 भागलपु

  • 24 कैरेट: ₹1,61,650
  • 22 कैरेट: ₹1,48,180
  • 18 कैरेट: ₹1,21,300

नोट: अलग-अलग ज्वेलर्स और मेकिंग चार्ज के अनुसार कीमतों में थोड़ा अंतर संभव है।

 पिछले दिन क्यों टूटा था सोना?

कमजोर वैश्विक संकेत और कारोबारियों की मुनाफावसूली के कारण गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1,300 रुपये टूटकर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। बाजार जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर इंडेक्स और ब्याज दरों से जुड़ी हलचल का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News

static