Gold Price Today 13 February 2026: फिर बदल गया सोने का भाव, खरीदने से पहले चेक करें नया रेट

Friday, Feb 13, 2026-04:14 PM (IST)

Aaj Ka Sona Ka Bhav: देशभर में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बिहार के सर्राफा बाजार में भी इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार 13 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे तक Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर सोने का वायदा भाव करीब 0.93% की बढ़त के साथ 1,54,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।

गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को सोना 6,455 रुपये टूटकर 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई स्तर तक पहुंच चुका है।

IBJA के मुताबिक आज का ताजा भाव (Gold Rate Today in Hindi)

Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह सोने का भाव 1,55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था, जो दोपहर तक फिसलकर 1,52,751 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

कैरेट के हिसाब से सोने का रेट (प्रति 10 ग्राम)

  • कैरेट    सुबह का रेट    दोपहर का रेट
  • 24 कैरेट    ₹1,55,650    ₹1,52,751
  • 23 कैरेट    ₹1,55,027    ₹1,52,139
  • 22 कैरेट    ₹1,42,575    ₹1,33,920
  • 18 कैरेट    ₹1,16,738    ₹1,14,563
  • 14 कैरेट    ₹91,055    ₹89,359
  • बिहार के प्रमुख शहरों में सोने का भाव 

Patna

  • 24 कैरेट: ₹1,55,830
  • 22 कैरेट: ₹1,42,850
  • 18 कैरेट: ₹1,16,890

Gaya

  • 24 कैरेट: ₹1,55,700
  • 22 कैरेट: ₹1,42,700
  • 18 कैरेट: ₹1,16,750

Muzaffarpur

  • 24 कैरेट: ₹1,55,760
  • 22 कैरेट: ₹1,42,780
  • 18 कैरेट: ₹1,16,820

Bhagalpur

  • 24 कैरेट: ₹1,55,810
  • 22 कैरेट: ₹1,42,830
  • 18 कैरेट: ₹1,16,880

नोट: अलग-अलग ज्वेलर्स में मेकिंग चार्ज और टैक्स के कारण रेट में मामूली अंतर संभव है।

ग्लोबल मार्केट का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,062.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया, जिससे घरेलू बाजार में भी दबाव बना। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने से सोने में अस्थिरता बनी हुई है।

पिछले दिन क्या रहा हाल?

दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को 24 कैरेट सोना 400 रुपये टूटकर 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर आ गया। इससे पहले यह 1,61,300 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं MCX पर अप्रैल डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट भी गिरावट के साथ 1,57,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?

बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में शादियों का सीजन नजदीक है। ऐसे में कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच खरीदारों को रोजाना रेट चेक करने की सलाह दी जा रही है। अगर निवेश के नजरिए से सोच रहे हैं, तो एक्सपर्ट्स का मानना है कि गिरावट पर खरीदारी की रणनीति बेहतर हो सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static