आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सिर्फ इतने बजे तक होगा संचालन

Friday, Apr 03, 2026-05:18 PM (IST)

Bihar News: राज्य भर में तेजी से बढ़ रही गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्र सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े ग्यारह बजे तक संचालित होंगे। 

दोपहर से पहले ही बंद हो जाएंगे केंद्र 

यह बदलाव छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए किया गया है, जिससे दोपहर की तेज धूप, उमस और गर्मी में उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या न हो। नए समय में केंद्र सुबह जल्दी शुरू होकर दोपहर से पहले ही बंद हो जाएंगे, जिससे पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रह सकेंगी। 

यह भी पढ़ें- बिहार के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, अब इतने बजे से लगेंगी Classes, देखें नया टाइम-टेबल

जरूरत पड़ी तो हो सकते हैं बंद 

समाज कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि गर्मी की तीव्रता और बढ़ती है तो संबंधित जिलों के जिला अधिकारी समय में और बदलाव करने या आंगनबाड़ी केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद करने का अधिकार रखते हैं। विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में सतर्क रहने और स्थिति की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static