DA Hike 2026: इसी हफ्ते हो सकता है DA बढ़ोतरी का ऐलान, 3 महीने के एरियर के साथ आएगी अप्रैल की सैलरी!

Friday, Apr 03, 2026-05:48 PM (IST)

DA Hike 2026: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अप्रैल का महीना बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है। लंबे इंतजार के बाद केंद्र सरकार इसी सप्ताह महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा कर सकती है। इस फैसले से न केवल कर्मचारियों की मासिक इनहैंड सैलरी बढ़ेगी, बल्कि उनके बकाया एरियर का रास्ता भी साफ हो जाएगा। 

58% से बढ़कर 61% हो सकता है महंगाई भत्ता 

मीडिया रिपोर्ट्स और अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आंकड़ों के अनुसार, सरकार इस बार डीए में 3% की वृद्धि कर सकती है। वर्तमान में कर्मचारियों को 58% की दर से भत्ता मिल रहा है, जो इस बढ़ोतरी के बाद 61% हो जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले अक्टूबर 2025 में डीए को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था। 

सैलरी कैलकुलेशन: कितना होगा इजाफा? 

डीए में होने वाली इस बढ़ोतरी का सीधा असर कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी पर पड़ेगा। इसे एक उदाहरण से समझा जा सकता है: 

बेसिक सैलरी: ₹56,100 
वर्तमान DA (58%): ₹32,538 
नया DA (61%): ₹34,221 
मासिक वृद्धि: ₹1,683 

एरियर का गणित: चूंकि यह बढ़ोतरी जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, इसलिए कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर भी मिलेगा। ₹56,100 की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को अप्रैल के वेतन के साथ लगभग ₹6,732 का अतिरिक्त भुगतान प्राप्त हो सकता है। 

8वें वेतन आयोग पर अपडेट 

जहां एक ओर डीए बढ़ोतरी से राहत मिलने वाली है, वहीं 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि इसे पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार 1 जनवरी 2026 से लागू होना था, लेकिन वर्तमान प्रशासनिक प्रक्रियाओं को देखते हुए इसके 2027 के मध्य तक जमीन पर उतरने की संभावना जताई जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static