Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ गोल्ड, खरीदारी से पहले चेक करें आज का लेटेस्ट भाव

Tuesday, Feb 17, 2026-04:15 PM (IST)

Gold Price Today (17 February 2026): सोने की कीमतों में मंगलवार को जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी Multi Commodity Exchange (MCX) पर दोपहर तक वायदा सोना करीब 1.44% टूटकर 1,52,532 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,54,897 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक दबाव और घरेलू मांग में नरमी का असर बिहार के सर्राफा बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में ज्वेलर्स ने दामों में कटौती की पुष्टि की है।

IBJA के अनुसार आज का सोना भाव (कैरेट के हिसाब से)

Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह से दोपहर तक सोने के रेट में गिरावट दर्ज की गई।

  • कैरेट    सुबह का रेट (₹/10 ग्राम)    दोपहर का रेट (₹/10 ग्राम)
  • 24 कैरेट    1,54,098    1,51,195
  • 23 कैरेट    1,53,481    1,50,590
  • 22 कैरेट    1,41,154    1,38,495
  • 18 कैरेट    1,15,574    1,13,396
  • 14 कैरेट    90,147    88,449

बिहार के प्रमुख शहरों में आज का Gold Jewellery Rates (प्रति 10 ग्राम)

पटना (Patna Gold Rate Today)

  • 24 कैरेट: ₹1,54,960
  • 22 कैरेट: ₹1,42,050
  • 18 कैरेट: ₹1,16,230

गया (Gaya Gold Price)

  • 24 कैरेट: ₹1,54,900 के आसपास
  • 22 कैरेट: ₹1,42,000 के करीब
  • 18 कैरेट: ₹1,16,000 के आसपास

मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur Gold Rate)

  • 24 कैरेट: ₹1,55,000 के आसपास
  • 22 कैरेट: ₹1,42,100 के आसपास
  • 18 कैरेट: ₹1,16,200 के आसपास

भागलपुर (Bhagalpur Gold Price)

  • 24 कैरेट: ₹1,54,850 के करीब
  • 22 कैरेट: ₹1,41,950 के आसपास
  • 18 कैरेट: ₹1,16,000 के आसपास

नोट: शहरों में ज्वेलरी रेट्स में मेकिंग चार्ज और GST अलग से जुड़ सकता है।

दिल्ली बाजार में क्या रहा हाल?

Akhil Bharatiya Sarafa Sangh के अनुसार राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 700 रुपये बढ़कर 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पहुंच गया। इससे पहले यह 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 40 डॉलर की गिरावट के साथ 5,003 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा।

बिहार में शादी-विवाह और निवेश के सीजन को देखते हुए दामों में यह गिरावट खरीदारों के लिए राहत भरी हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक बाजार में दबाव बना रहा तो आने वाले दिनों में और नरमी देखने को मिल सकती है। अगर आप Gold Jewellery खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने स्थानीय सर्राफा बाजार में ताजा रेट जरूर कन्फर्म कर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static