Gold Price Today : बढ़ गए सोने के भाव, खरीदने से पहले जानिये अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Friday, Feb 20, 2026-04:09 PM (IST)

Gold Price Today : सोने की कीमतों में आज फिर हलचल देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर सोने का वायदा भाव दोपहर 3 बजे तक 1.05% की तेजी के साथ 1,619 रुपये बढ़कर 1,56,438 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले यह 1,54,819 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

वैश्विक बाजार में भी सोना मजबूत बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमत लगभग 4,991 डॉलर प्रति औंस के आसपास रही। न्यूयॉर्क बाजार में भी तेजी दर्ज की गई, जिससे घरेलू बाजार पर असर पड़ा है।

IBJA के अनुसार आज का सोना भाव (प्रति 10 ग्राम)

Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह से दोपहर तक कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

  • कैरेट    सुबह का रेट    दोपहर का रेट
  • 24 कैरेट    ₹1,54,570    ₹1,54,438
  • 23 कैरेट    ₹1,53,951    ₹1,53,820
  • 22 कैरेट    ₹1,41,586    ₹1,41,465
  • 18 कैरेट    ₹1,15,928    ₹1,15,829
  • 14 कैरेट    ₹90,424    ₹90,346

बिहार के प्रमुख शहरों में आज का Gold Jewellery Rate

  • पटना (Patna Gold Rate)
  • 24 कैरेट: ₹1,56,220
  • 22 कैरेट: ₹1,43,200
  • 18 कैरेट: ₹1,17,180

गया (Gaya Gold Rate)

  • 24 कैरेट: ₹1,56,150
  • 22 कैरेट: ₹1,43,100
  • 18 कैरेट: ₹1,17,050

मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur Gold Rate)

  • 24 कैरेट: ₹1,56,180
  • 22 कैरेट: ₹1,43,150
  • 18 कैरेट: ₹1,17,120

भागलपुर (Bhagalpur Gold Rate)

  • 24 कैरेट: ₹1,56,200
  • 22 कैरेट: ₹1,43,180
  • 18 कैरेट: ₹1,17,150

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) तक पहुंच गया था। वहीं मुंबई और कोलकाता में रेट 1,56,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहे। बिहार के बाजारों में कीमतें राष्ट्रीय औसत के करीब बनी हुई हैं, हालांकि स्थानीय टैक्स और ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज के कारण अंतिम कीमत अलग हो सकती है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत वैश्विक संकेत और घरेलू मांग के कारण सोने में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। बिहार में शादी सीजन और त्योहारी मांग के कारण ज्वेलरी की खरीदारी बढ़ रही है।

यदि आप निवेश के लिए गोल्ड खरीद रहे हैं तो:

  • IBJA रेट जरूर चेक करें
  • मेकिंग चार्ज और GST की जानकारी लें
  • हॉलमार्क सर्टिफाइड ज्वेलरी ही खरीदें।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static