Gold Price Today: होली से एक दिन पहले महंगा हुआ सोना, जानिये मंगलवार 3 मार्च का गोल्ड रेट होली से एक दिन पहले महंगा हुआ सोना, जानिये मंगलवार 3 मार्च का गोल्ड रेट

Tuesday, Mar 03, 2026-04:20 PM (IST)

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े भू-राजनीतिक तनाव का असर सीधे सर्राफा बाजार पर दिख रहा है। ईरान-अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते टकराव के बीच निवेशकों ने फिर से गोल्ड को Safe Haven Investment के रूप में चुना है। इसका असर बिहार समेत पूरे देश में सोने की कीमतों पर साफ दिख रहा है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1.72 लाख के पार

All India Sarafa Association के ताजा आंकड़ों के अनुसार राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 8,100 रुपये की छलांग लगाकर 1,72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 1,64,700 रुपये पर बंद हुआ था। बाजार जानकारों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से गोल्ड की डिमांड तेजी से बढ़ी है।

MCX और इंटरनेशनल मार्केट में भी तेजी

Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स करीब 2.53% की तेजी के साथ 1,66,199 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले यह 1,62,104 रुपये पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि 29 जनवरी को MCX पर सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई तक पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड लगभग 5,738 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जबकि COMEX गोल्ड 5,300 डॉलर के स्तर से ऊपर बना हुआ है।

IBJA के अनुसार आज का आधिकारिक सोना भाव (बाजार बंद)

होली की वजह से आज कई जगहों पर सर्राफा बाजार बंद है, ऐसे में Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के सोमवार के क्लोजिंग रेट को ही आज मान्य माना जाएगा।

आज का गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट – ₹1,67,471
  • 23 कैरेट – ₹1,66,800
  • 22 कैरेट – ₹1,53,403
  • 18 कैरेट – ₹1,25,603
  • 14 कैरेट – ₹97,971

बिहार में क्या है सोने का ताजा भाव? (Bihar Gold Price Update)

मिडिल ईस्ट तनाव का असर बिहार के बाजारों में भी साफ दिख रहा है। राजधानी पटना समेत प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।

  • पटना (Patna Gold Rate Today)
  • 24 कैरेट – ₹1,70,070 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट – ₹1,55,900 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट – ₹1,27,570 प्रति 10 ग्राम
  • गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में अनुमानित रेंज
  • गया – 24 कैरेट करीब ₹1.69 लाख के आसपास
  • मुजफ्फरपुर – 24 कैरेट ₹1.69–1.70 लाख रेंज
  • भागलपुर – 24 कैरेट ₹1.70 लाख के करीब

(नोट: शहरों में मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स के हिसाब से रेट में थोड़ा अंतर संभव है।)

क्यों बढ़ रहा है सोना? (Gold Price Rise Reason)

  • मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव
  • डॉलर में उतार-चढ़ाव
  • ग्लोबल मार्केट में निवेशकों की सुरक्षित निवेश की तलाश
  • फ्यूचर्स मार्केट में तेज खरीदारी

विशेषज्ञों के अनुसार अगर अंतरराष्ट्रीय हालात ऐसे ही बने रहे तो सोने की कीमतें नई ऊंचाई छू सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News

static