एक ही घर के तीन चिराग बुझे, नदी में नहाने गए 3 सगे भाई डूबे; परिवार की चीखों से दहला इलाका

Tuesday, Apr 07, 2026-09:14 AM (IST)

Bihar News : बिहार में समस्तीपुर जिले सोमवार को करेह नदी में डूबकर तीन सगे भाईयों की मौत हो गयी। वहीं इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।       

मिली जानकारी के अनुसार, घटना हथौड़ी थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के परसा पंचायत के बोरज गांव निवासी सुदर्शन झा का पुत्र आदित्य झा(15), हर्षनाथ झा(13) एवं कार्तिक झा(11) बरियाही घाट के समीप करेह नदी में स्नान कर रहा था। इस दौरान सभी तेज धार मे बह गए। इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। 

सूत्रों ने बताया कि मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम ने पहुंचकर खोजबीन शुरू की।गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को देर शाम बरामद कर लिया गया है। शवों को पोस्टमाटर्म के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static