Gold Rate Today: ₹1.59 लाख पार हुआ सोना! क्या फिर टूटेगा ऑल-टाइम हाई का रिकॉर्ड? जानिये अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Saturday, Feb 21, 2026-04:28 PM (IST)

Gold Price Today: देशभर में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना बढ़कर ₹1,59,500 प्रति 10 ग्राम (सभी टै्स सहित) के स्तर पर पहुंच गया। वहीं वायदा बाजार में भी मजबूती देखी गई है, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों की नजरें बाजार पर टिकी हैं।

MCX पर Gold Futures में तेजी

कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का अप्रैल वायदा भाव बढ़कर ₹1,56,993 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पिछले सत्र में ₹1,56,876 पर बंद हुआ था। ध्यान देने वाली बात यह है कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना ₹1,80,779 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई तक पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रुख मजबूत रहा। COMEX पर अप्रैल डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 1% उछलकर 5,046.95 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि स्पॉट गोल्ड 5,027.13 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

IBJA के अनुसार आज का सोना भाव (24K से 14K तक)

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बाजार बंद होने तक सोने के दाम इस प्रकार रहे:

  • 24 कैरेट – ₹1,55,066 प्रति 10 ग्राम
  • 23 कैरेट – ₹1,54,445 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट – ₹1,42,040 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट – ₹1,16,300 प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट – ₹90,714 प्रति 10 ग्राम

शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहने के कारण यही रेट मान्य रहेंगे।

GoodReturns के मुताबिक 24K Gold Rate

मार्केट ट्रैकर GoodReturns के अनुसार 24 कैरेट सोना ₹1,59,430 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

  • City Wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
  • शहर    24 कैरेट    22 कैरेट    18 कैरेट
  • दिल्ली    ₹1,59,430    ₹1,46,150    ₹1,19,610
  • मुंबई    ₹1,59,280    ₹1,46,000    ₹1,19,460
  • कोलकाता    ₹1,59,280    ₹1,46,000    ₹1,19,460
  • चेन्नई    ₹1,60,150    ₹1,46,800    ₹1,25,600

बिहार के प्रमुख शहरों में सोना का ताजा भाव

बिहार में शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए लोग लगातार रेट चेक कर रहे हैं। यहां जानिए प्रमुख शहरों के दाम:

  • शहर    24 कैरेट    22 कैरेट    18 कैरेट
  • पटना    ₹1,59,330    ₹1,46,050    ₹1,19,510
  • गया    ₹1,59,280*    ₹1,46,000*    ₹1,19,460*
  • मुजफ्फरपुर    ₹1,59,280*    ₹1,46,000*    ₹1,19,460*
  • भागलपुर    ₹1,59,280*    ₹1,46,000*    ₹1,19,460*

स्थानीय ज्वेलर्स के अनुसार दरों में मामूली अंतर संभव है।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा हाल?

मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना ₹850 की तेजी के साथ ₹1,59,500 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एक दिन पहले 24 कैरेट सोना ₹1,58,650 प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी का भाव 2.64 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती
  • MCX पर लगातार तेजी
  • ऑल टाइम हाई के करीब ट्रेडिंग
  • शादी सीजन की डिमांड

इन सभी कारणों से गोल्ड मार्केट में हलचल तेज है। निवेश से पहले अपने शहर के ताजा ज्वेलरी रेट और मेकिंग चार्ज जरूर जांच लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static