अस्पताल में ''जुगाड़'' वाला इलाज! घायल दरोगा के टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ता और प्लास्टिक पाइप

Friday, Apr 10, 2026-11:41 AM (IST)

Bihar News : बिहार के शिवहर जिले से एक बेहद हैरानीजनक मामला सामने आया है। यहां सड़क हादसे में घायल एक पुलिस अधिकारी को सही इलाज और प्लास्टर देने के बजाय अस्पताल कर्मियों ने गत्ते (कार्टून) और प्लास्टिक की पाइप के सहारे पट्टी कर दी। वहीं घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और इलाज के तरीकों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, श्यामपुर भटहा थाना में तैनात दरोगा श्यामलाल एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। हादसे में उनका पैर टूट गया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां अपनाए गए इलाज के तरीके ने सभी को हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि पैर के फ्रैक्चर को ठीक करने के लिए जहां सामान्य तौर पर प्लास्टर का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं यहां गत्ता और प्लास्टिक पाइप के सहारे जुगाड़नुमा इलाज कर अस्थायी व्यवस्था की गई। इस तरह के अस्पताल कर्मियों के इलाज को देखकर अस्पताल में मौजूद मरीज और उनके परिजन भी हैरान रह गए। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया।

फिलहाल इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद जांच की मांग तेज हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static