Silver Price Today: चांदी हुई सस्ती! जानिये आज कितना कम हुआ सिल्वर रेट
Thursday, Feb 26, 2026-04:40 PM (IST)
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में गुरुवार को जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वायदा बाजार में भारी गिरावट दर्ज हुई, जबकि स्पॉट और सर्राफा बाजार में अलग तस्वीर नजर आई। अगर आप पटना या बिहार के अन्य शहरों में चांदी के गहने या निवेश की सोच रहे हैं, तो पहले ये लेटेस्ट रेट जरूर जान लें।
MCX पर चांदी लुढ़की, 3% से ज्यादा की गिरावट
Multi Commodity Exchange (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 3.14% टूटकर 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसमें 8,416 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। पिछले कारोबारी दिन यह 2,68,316 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। गौरतलब है कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती
ग्लोबल मार्केट में हाजिर चांदी बढ़कर 90.30 डॉलर प्रति औंस हो गई। सुरक्षित निवेश की मांग और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
IBJA के अनुसार आज का चांदी का भाव
Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक चांदी 2,65,417 रुपये प्रति किलो थी, जो दोपहर में बढ़कर 2,65,650 रुपये प्रति किलो हो गई।
बिहार के प्रमुख शहरों में चांदी का ताजा रेट
- पटना (Silver Jewellery Rate)
- 10 ग्राम: ₹2,849
- 100 ग्राम: ₹28,490
- 1 किलो: ₹2,84,900
गया
- 10 ग्राम: ₹2,840 (लगभग)
- 100 ग्राम: ₹28,400 (लगभग)
- 1 किलो: ₹2,84,000 (लगभग)
मुजफ्फरपुर
- 10 ग्राम: ₹2,845 (लगभग)
- 100 ग्राम: ₹28,450 (लगभग)
- 1 किलो: ₹2,84,500 (लगभग)
नोट: शहरों के रेट में मेकिंग चार्ज और स्थानीय टैक्स के कारण अंतर संभव है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में तेज उछाल
All India Sarafa Association के अनुसार दिल्ली में चांदी 5,900 रुपये की तेजी के साथ 2,77,900 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पहुंच गई। इससे पहले यह 2,72,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण सर्राफा बाजार में खरीदारी बढ़ी है।

