Lok Sabha Elections: पहले मतदान, बाद में मां का दाह संस्कार, परिवार ने कहा- फिर पांच साल बाद आएंगे चुनाव

6/1/2024 6:15:45 PM

जहानाबाद: बिहार में अस्सी वर्षीय एक महिला के परिवार के सदस्यों ने पहले वोट डाला और फिर वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार किया। यह घटना जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के देवकुली गांव में हुई। जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को मतदान जारी है। 

मृतका के बेटे मिथिलेश यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरी मां का शनिवार को निधन हो गया...वह कभी वापस नहीं आएंगी। अंतिम संस्कार के लिए इंतजार किया जा सकता है, लेकिन चुनाव के लिए नहीं... चुनाव पांच साल बाद आएंगे। इसलिए, हमने (परिवार) ने इस मामले पर चर्चा की और वोट डालने के बाद मां का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया।'' उन्होंने मतदान केंद्र संख्या-115 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अपनी मां का अंतिम संस्कार करने गए।

बता दें कि बिहार की आठ लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। इन लोकसभा सीटों में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (एससी), काराकाट और जहानाबाद शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static