बेगूसराय में  रसोई गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, 200 से ज्यादा घर जलकर राख

Monday, May 15, 2023-01:51 PM (IST)

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले में रविवार रात भीषण आग लग गई, जिसमें करीब दो सौ से अधिक घर जलकर राख हो गए। अगलगी की घटना के बाद कई घंटों तक अफरा-तफरी मच रही। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। 

3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया काबू 
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव के पतला टोल की है। बताया जा रहा है कि किसी घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने के कारण आग लगी है। देखते ही देखते आग ने आसपाल के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया और करीब दो सौ से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस दौरान घर में रखा खाद्यान्न, कपड़ा, बर्तन, नगदी और गहने समेत अन्य सामान भी जल गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे बाद 6 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 

अभी तक नहीं हो पाया क्षति का आकलन 
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मटिहानी के विधायक राजकुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल इस घटना में क्षति का कोई आकलन नहीं हो पाया है। क्षति का आकलन करने के बाद ही मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। वहीं, इस घटना के बाद लोग खेतों में टेंट और तंबू लगाकर अपने ही घर के बगल में शरणार्थी बन गए हैं। महिलाएं जले सामान में सुरक्षित चीजों को ढूंढ कर निकालने में लगी हुई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static