बाल के चक्कर में मिल गया काल, हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान इंजीनियर की मौत...इंजेक्शन लगाते सूज गया था चेहरा

Monday, May 12, 2025-04:52 PM (IST)

बिहार डेस्क: गंजेपन को दूर करने के लिए आज कल लोग हेयर ट्रांसप्लांट (Hair Transplant) का सहारा लेते हैं, लेकिन यहां एक इंजीनियर को दुबारा बाल उगाने की ललक भारी पड़ गई। दरअसल, हेयर ट्रांसप्लांट कराने के दौरान इंजीनियर की मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी ने इस मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

दरअसल, यह पूरा मामला यूपी के कानपुर जिले का है। हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान जान गंवाने वाले विनीत दुबे पनकी पावर प्लांट में सहायक अभियंता थे। बताया जा रहा है कि उनकी बीते 14 मार्च को हुई थी। उनकी पत्नी ने 54 दिन बाद मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत की थी। पत्नी जया दुबे का कहना है कि होली पर छुट्टी के चलते वे अपने दो बच्चों के साथ मायके गोंडा चली गई थी। इसी बीच 12 मार्च को पति ने कल्याणपुर की डॉक्टर अनुष्का तिवारी से हेयर ट्रांसप्लांट कराया था।

PunjabKesari

इंजेक्शन लगते ही चेहरे पर आई सूजन 
बताया जाता है कि ट्रांसप्लांट के दौरान महिला डॉक्टर ने जैसे ही उन्हें इंजेक्शन लगाया तो उनके चेहरे पर सूजन आ गई। देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर अनुष्का ने फोन कर विनीत को हॉस्पिटल में भर्ती कराने की जानकारी दी। उपचार के दौरान उनकी हालत औऱ बिगड़ने लगी तो परिजनों ने रिजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 14 मार्च को उनकी मौत हो गई। 

इस मामले में कल्याणपुर के एसीपी अभिषेक पांडे का कहना है पत्नी के बयान के आधार पर हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static