बिहार में सुबह-सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5 से ज्यादा...डरे सहमे लोग घरों से बाहर भागे

Friday, Nov 21, 2025-11:58 AM (IST)

Earthquake in Bihar: बिहार के किशनगंज जिले में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप के झटके लगते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर  5.6 मापी गई है।

भूकंप का झटका कुछ ही सेकेंड का था, लेकिन लोगों में अफरातफरी मच गई। भूकंप के दौरान, लोगों ने अपने घरों में पंखे, लटकती वस्तुएं, और पानी के बर्तनों में हलचल देखी, जिससे वे तुरंत बाहर निकल आए। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल में भी झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 42 किमी दूर नर्सिंगदी था। 

क्यों आता है भूकंप?
बता दें, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं। जानकारी के अनुसार, पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है। जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इस जगह पर सबसे ज्यादा भूकंप का असर रहता है। हालांकि, भूकंप की तीव्रता अगर ज्यादा होती है तो इसके झटके काफी दूर तक महसूस किए जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static