कैमूर में बड़ा हादसा, DSP की कार को ट्रक ने मारी टक्कर.... उड़े परखच्चे; 4 पुलिसकर्मी घायल

Saturday, Dec 20, 2025-10:37 AM (IST)

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले से भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस घटना में कैमूर जिले के भभुआ मुख्यालय के डीएसपी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी पटना से भभुआ लौट रहे थे। इस दौरान उनके वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। 

मिली जानकारी के अनुसार, मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर के पास की है। घायलों में भभुआ मुख्यालय डीएसपी गजेंद्र कुमार, क्राइम सेक्शन इंस्पेक्टर राजेश कुमार, चालक राजीव कुमार और करण कुमार शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि डीएसपी की कार गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का आगे का हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। वहीं कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।

इधर सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static