अरुणाचल की घटना पर BJP बोली- असंतुष्ट विधायकों ने अपनी इच्छा से बदला पाला

12/27/2020 4:40:15 PM

पटनाः भाजपा ने शनिवार को जोर दिया कि पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली जदयू के विधायकों को ''अपने पाले'' में नहीं किया था। असंतुष्ट विधायकों ने अपनी इच्छा से अपना पक्ष बदला है।

बिहार की उपमुख्यमंत्री और भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी ने नीतीश कुमार को सत्तारूढ़ गठबंधन का 'अभिभावक' करार दिया और विश्वास जताया कि पूर्वोत्तर राज्य के घटनाक्रम का बिहार में कोई प्रभाव नहीं होगा। रेणु देवी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा, ''हमने अरुणाचल प्रदेश में उन्हें (जदयू विधायकों को) अपने पाले में नहीं किया। अगर कुछ विधायकों ने खुद ही हमारे साथ जुड़ने की इच्छा जताई तो हमारी पार्टी क्या कर सकती थी।''

अरुणाचल प्रदेश में हुए इस घटनाक्रम के बाद विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दल जदयू की ताकत सात से घटकर एक रह गई है। बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी के कारण जदयू और भाजपा के बीच कटुता की खबरों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static