"संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है BJP', लालू यादव बोले- ऐसा करने वालों की आंख निकाल लेगी जनता

4/15/2024 12:18:44 PM

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है। लेकिन संविधान को बदलना इतना आसान नहीं है। जनता संविधान को बदलने वालों की आंखें निकाल देगी। 

"RSS और पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है भाजपा" 
राजद प्रमुख ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार संविधान बदलने और समाप्त करने का दावा कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री और इनके शीर्ष नेता इन पर कुछ कार्रवाई करने की बजाय इसके बदले उन्हें इनाम स्वरूप चुनाव लड़वा रहे है। ये BJP वाले चाहते क्या हैं? इन्हें संविधान, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और ग़रीबों से समस्या क्या है? संविधान बदलकर ये इस देश से समता, स्वतंत्रता, बंधुता, सामाजिक न्याय और आरक्षण ख़त्म करना चाहते है। ये लोगों को RSS और पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहते है। 

"देश की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी"
लालू यादव ने कहा, ये बाबसाहेब अंबेडकर के द्वारा बनाया गया संविधान है...जो भी संविधान को बदलने की कोशिश करेगा देश की दलित, पिछड़े और गरीब जनता इनकी आंख निकाल लेगी। देश की जनता माफ नहीं करेगी। ये तानाशाही लाना चाहते हैं, संविधान को बदलने का मतलब है लोकतंत्र को बदलना। राजद प्रमुख ने कहा कि बार बार संविधान बदलने की बात कर ये क्या साबित करना चाहते हैं? हमारा संविधान बाबा साहब अंबेडकर ने लिखा है, किसी ऐरे गैरे बाबा ने नहीं। लोकतंत्र में यकीन रखने वाले इस देश के न्यायप्रिय, अमनपसंद और दलित-पिछड़े तुम्हें औकात में ला देंगे। तुम कौन होते हो, संविधान बदलने वाले? 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static