पूर्णिया में BJP पर बरसे तेजस्वी यादव, कहा- राजद से डरती है भाजपा, इंडी गठबंधन संविधान बचाना चाहता हैं और NDA खत्म

4/24/2024 2:48:49 PM

पूर्णिया: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और भाजपा (BJP) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी राजद से डरती है। इंडिया गठबंधन संविधान बचाना चाहती और एनडीए उसे खत्म करना चाहता है।

'2017 में नीतीश कुमार ने हमें धोखा दिया'
दरअसल, बुधवार को तेजस्वी यादव ने पूर्णिया में एक प्रेस कांफ्रेंस का संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि​ 2017 में नीतीश कुमार ने हमें धोखा दिया, सबसे बड़ी पार्टी होते हुए भी हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था, सिर्फ भाजपा को भगाने के लिए। भाजपा सबसे ज्यादा बिहार में राजद से डरती है। देश में इंडिया और एनडीए के बीच लड़ाई है, इंडिया गठबंधन संविधान बचाना चाहता है और एनडीए संविधान खत्म करना चाहता है।

वहीं, राजद नेता ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा कि वो तो हर चुनाव लड़ते हैं। आगे भी लड़ेगे। उधर, राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा लड़ाई तो सीधे INDIA(गठबंधन) और NDA के बीच में है। आज बिहार में कोने-कोने में अगर आप बच्चों से पूछेंगे कि नौकरी मतलब तो वो बोलेंगे तेजस्वी यादव। यह हासिल कैसे हुआ है, यह समर्पण से हासिल हुआ है। उनको अपनी जिम्मेदारी पता है। प्रधानमंत्री मोदी रोजगार, महंगाई की बात करें। देश के दिल को जोड़ने वाली बात करें।​


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static