जीतेंगे मोदी, आएंगे मोदी और छाएंगे मोदी...", BJP का 'संकल्प पत्र' जारी होने पर बोले शाहनवाज हुसैन

4/14/2024 12:54:45 PM

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनावों के लिए आज अपना संकल्प पत्र ‘मोदी की गारंटी 2024' को जारी किया और देश में गरीब कल्याण योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के रोडमैप को विस्तार दिया गया है। इस घोषणापत्र पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

"पूरा देश पीएम मोदी के साथ" 
भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी होने पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "बहुत बढ़ियां संकल्प पत्र है... पूरा देश पीएम मोदी के साथ है। जीतेंगे मोदी, आएंगे मोदी और छाएंगे मोदी..."। बता दें कि भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय के विस्तारित भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में यह संकल्प पत्र जारी किया है।

संकल्प पत्र जारी होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारीशक्ति इन चार वर्गों से एक-एक व्यक्ति को ये संकल्प पत्र सौंपा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने घोषणात्र की सुचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ- युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static