"RJD को जीरो से बहुत लगाव", शाहनवाज हुसैन बोले- इस बार भी राजद जीरो सीट जीतेगा

4/29/2024 5:26:30 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए दावे पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कोई शक नहीं है। पिछली बार 39 जीते थे इस बार किशनगंज की सीट भी जीत रहे हैं तो 40 की 40 जीतेंगे। पिछली बार भी राजद इसी तरह हल्ला कर रहा था और जीता था जीरो। इस बार भी राजद हल्ला कर रहा है जीतेगा जीरो। यह लोग 0 सीट पर ज्यादा हल्ला करते हैं। 

"जीरो के सिद्धांत पर चल रहा राजद"
शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा कि राजद जीरो के सिद्धांत पर चल रहा है। राजद को जीरो से बहुत लगाव है और उसकी सहयोगी दल कांग्रेस भी इस बार जीरो हो जाएगी। लालू यादव द्वारा की गई टिप्पणी कि संविधान बचाना है इस पर शाहनवाज ने कहा कि हमारे पास तो बहुमत ही था। अभी भी बहुमत है तो संविधान को सुरक्षित किया। ऐसा थोड़ी था कि अल्पमत की सरकार चला रहे है नरेंद्र मोदी। बहुमत की सरकार रहते हुए धारा 370 समाप्त किया है संविधान को समाप्त नहीं किया है। संविधान की इज्जत रखी है। 

"PM मोदी ने संविधान को मजबूत किया"
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि इस देश में दो प्रधान दो विधान और दो निशान होता था तो पहले दो निशान खत्म हुआ फिर दो प्रधान खत्म हुआ और दो विधान खत्म किए गए। नरेंद्र मोदी जी ने संविधान को मजबूत किया तो हम लोग संविधान को मजबूत करने वाले लोग हैं। संविधान को ताकत देने वाले लोग हैं। बाबा साहब के अनुयाई अगर कोई पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static